महतो और ठाकुर पक्षीय नेताओं के बीच मारपिट, साह के ऊपर आक्रमण !
जनकपुरधाम, २१ दिसम्बर । राष्ट्रीय जनता पार्टी (राजपा) के दो पक्षीय नेताओं के बीच आपस में मारपिट होने की समाचार है । पार्टी के पूर्व संयोजक महन्थ ठाकुर और वर्तमान संयोजक राजेन्द्र महतो पक्षीय दो नेताओं के बीच आपस में मारपिट हो गई है । प्रदेश नं. २ में राजपा के लिए सचेतक भी रहे परमेश्वर साह के ऊपर पार्टी के ही एक केन्द्रीय सदस्य ने आक्रमण किया है ।
घटना प्रदेश नं. २ के भौतिक पूर्वाधार तथा विकास मन्त्री जितेन्द्र सोनल की सरकारी निवास भीतर का है । जहां पार्टी के केन्द्रीय सदस्य संजय चौधरी और सचेतक साह के बीच पार्टी संयोजक महतो और पूर्व संयोजक ठाकुर को लेकर आपस में बहस हो रही थी । उसी क्रम में चौधरी ने साह के ऊपर आक्रमण किया है । कहा जाता है कि साह ने पूर्व संयोजक ठाकुर के पक्ष लेते हुए महतो को गाली दिया था । उसके बाद आक्रोशित चौधरी ने साह के ऊपर हाथापाई किया है ।
स्मरणीय है, साह पूर्व संयोजक ठाकुर पक्षधर है तो चौधरी वर्तमान संयोजक महतो के पक्षधर हैं । समाचार स्रोत का मानना है कि विवाद उत्कृष्ट में पहुँचने के बाद मन्त्री जितेन्द्र सोनल ने हस्तक्षेप किया और दोनों को अलग कर समस्या समाधान की ।

