आर्थिक विकास करनें के लिए हरेक क्षेत्र में महिलाओं की सहभागिता अनिवार्यः आपूर्तिमंत्री यादव

हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, २१ डिसेम्बर ।
उद्योग,वाणिज्य तथा आपूर्तिमंत्री मातृका प्रसाद यादव ने कहा कि देश के आर्थिक विकास में सहयोग पहुँचाने के हिसाब से हरेक क्षेत्रों में महिला की उपस्थिति बढती जा रही है ।
काठमांडू में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री यादव ने ये बात कही । उन्होने आगे कहाँ कि जवतक देश के सम्पूर्ण महिलाओं की हरेक क्षेत्र में सम्मान सहभागिता नहीं होगी तब तक मुलुक की विकास सम्भव नहीं हैं ।

