बस दुर्घटना में १६ यात्रुओ की निधन
काठमांडू, २१ दिसम्बर । सल्यान जिला से दाङ जिला स्थित तुलसीपुर की ओर जा रहे यात्रु बाहक बस दुर्घटना होने के कारण १६ यात्रुओं की निधन हो गई है । ना४ख ९७६६ नम्बर की बस तुलसीपुर नगरपालिका–३ स्थित राम्री में दुर्घटना हुई है । बस में राप्ती प्राविधिक विद्यालय के विद्यार्थी थे, वे लोग अवलोकन भ्रमण कर अपनी घर लौट रहे थे । दुर्घटना में १३ विद्यार्थी घायल हुए हैं ।
बस में २१ पुरुष और ९ महिला थे । नेपाल पुलिस के अनुसार घटनास्थल में उद्धार कार्य जारी है । रात की समय होने के कारण उद्धार कार्य में कठनाई उत्पदन्न हो रही है । घायल सभी को उपक्षेत्रीय अस्पताल तुलसीपुर ले गया है ।

