Fri. Apr 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चोरी का सामान सहित ४ गिरफ्तार

 

महोत्तरी, २२ दिसम्बर । महोत्तरी पुलिस ने चोरी की गई सामानों के साथ ४ लोगों को शुक्रबार गिरफ्तार किया है । गौशला नगरपालिका–१ स्थित दिनेश मोबाइल रिपेरिङ सेन्टर में चोरी करने की आरोप में स्थानीयबासी २० वर्षीय दिलीप महतो को गिरफ्तार किया गया है । पुलिस का कहना है कि उन्होंने एक ल्यापटप, उसका चार्जर, विभिन्न कंपनी का मोबाइल, इयरफोन, टेस्टर लगायत सामान चोरी किया है ।
इसीतरह भन्सार छली कर सामान लानेवाले ३ लोगों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है । इसतरह गिरफ्तारी में पड़नेवाले हैं–औरही नगरपालिका–४ निवासी संजीव यादव, हरिदेव राय और शत्रुधन राय । पुलिस का कहना है कि उन लोगों ने भन्सार छली कर भारत से विभिन्न सामान नेपाल लाए हैं, उसमें से कुछ प्रतिबंधित सामान भी है ।
पुलिस ने कहा है कि ज४प ६७३९, ज४प ९१६२, ज५प २७४० नम्बर के मोटरसाइकिल प्रयोग कर वे लोग प्रतिबंधित दोफुल ब्राण्ड के तेल ४० बोतल, फौज ब्राण्ड के बारा १५० केजी, चिनी ४०० केजी, पार्लेजी बिस्कुट ५ कार्टुन नेपाल ला रहे थे । सामान सहित गिरफ्तार चारों को पुलिस ने अपनी नियन्त्रण में रख कर थप अनुसंधान शुरु किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *