वीरगंज महानगरपालिका के कर्मचारी आन्दोलन में, सेवाग्राही मर्का में
वीरगंज, २१ दिसम्बर । वीरगंज महानगरपालिका में कार्यरत कर्मचारी के आन्दोलन के कारण सेवाग्राही मर्का में पड़े हैं । कर्मचारी आन्दोलन के कारण शुक्रबार महानगरपालिका आनेवाले सेवाग्राही का काम प्रभावित हो गया है । आन्दोलन के कारण महानगरपालिका कार्यालय दिन भर बन्द रहा । स्मरणीय है, हाल ही में सरकार द्वारा जारी कर्मचारी समायोजन अध्यादेश २०७५ को लेकर महानगरपालिका के कर्मचारी आन्दोलन में उतर आए हैं ।
आन्दोलित कर्मचारियों को कहना है कि अध्यादेश में पेशागत स्थायित्व और सभी सेवा समूह के बीच समान व्यवहार नहीं है, इसीलिए अध्यादेश परिमार्जन के लिए आन्दोलन किया गया है । आन्दोलन में स्थानीय तह कर्मचारी संघ नेपाल और नेपाल नगरपालिका कर्मचारी एसोसिएसन में आवद्ध कर्मचारी सहभागी हैं । दोनों संगठन मिलकर स्थानीय तह ट्रेड युनियन संयुक्त आन्दोलन परिचालन समिति गठन कर आन्दोलन की गई है । कर्मचारियों का कहना है कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही आन्दोलन किया गया है ।



