Sat. May 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

असहाय लोगों को कपड़े वितरण के साथ विराटनगर में न्यानो माया अभियान

 

हिमालिनी डेस्क, मोरंग । २३ दिसम्बर ।
ठंड के कारण कष्टकर जीवन निर्वाह कर रहे लोगों को राहत स्वरुप गर्म कपड़े वितरण करते हुए ‘पहिलो पाईला नेपाल’ विराटनगर शाखा ने न्यानो माया अभियान संचालन किया गया । बिराटनगर महानगरपालिका– १९ स्थित धनपूरा टोला के स्थानीय २३ गरीब घरपरिवार के सदस्यों के बीच न्यानो माया अभियान संचालन किया गया ।
आर्थिक अवस्था नाजुक होने के कारण आवश्यक गर्म कपड़ों के अभाव में जाड़ों में ठिहुर कर रहने को बाध्य २३ घर के १ वर्ष से १२ वर्ष तक के ४३ बच्चों को पौष ७ गते शनिबार के दिन पहिलो पाईला नेपाल बिराटनगर शाखा ने ज्याकेट, ट्राउजर, २३ थान ब्लाङ्केट और उसी जगह के अन्य १०० जना वयस्क तथा वृद्ध–वृद्धाओं को ज्याकेट, स्विटर लागायत के कपड़े न्यानो माया स्वरुप वितरण किया गया है ।

यह भी पढें   एभरेस्ट काष्ठ ढोका उद्योग में आग लगी


पहिलो पाईला बिराटनगर शाखा के सचिव ओम राउत ने इस अभियान के लिए देश तथा विदेश से विभिन्न प्रकार से प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रुप में सहयोग करने वाले सम्पूर्ण सहयोगी मन को हार्दिक आभार प्रकट करते हुए अन्य जगहों में भी ऐसे कार्यक्रम जारी रहने का प्रतिबद्धता व्यक्त किया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *