Thu. Sep 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कालिकोटः आगलागी के कारण घरबार बिहीन ८७ परिवार को मिला राहत सामग्री

 


हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, २५ डिसेम्बर ।
कालिकोट की पलाता गाउँपालिका वाड नम्बर १ खाँडागाउँ में विते रात हुई आगलागी से ८७ घर जल कर नष्ट हो गए है । आग में झुलस कर ७ लोग घायल हुए है । ८७ घर जलने से ४ सौँ ५० लोग विस्तापित हुए है ।अन्य क्षति का विवरण संकलन के लिए नेपाली सेना और नेपाल प्रहरी को खटाया गया है ।

इसीतरहा, कर्णाली प्रदेश सरकार ने कालीकोट के अग्निपीडित परिवारों को राहत सामग्री प्रदान किया है । मुख्यमंत्री महेन्द्रबहादुर शाही की नेतृत्व में कालीकोट की पलाता गाउँपालिका–१ खाडाबस्ती पहुची टोली ने आज राहत सामग्री वितरण किया ।

यह भी पढें   नेपाल के नए मंत्री दीपक साह ने नंगे पैर कार्यालय में प्रवेश कर संभाला पदभार

प्रदेश सरकार ने प्रतिपरिवार २० हजार रुपए के साथ ही खाद्यान्न और लत्ताकपडा भी वितरण किया । इसी बिच , इस घटना के प्रति दुःख व्यक्त करतें हुए नेपाली काँग्रेस ने पीडितों का उद्धार करने ,अस्थायी बसोवास की व्यवस्था मिलाने और घायलों के स्वास्थ्योपचार कीे व्यवस्था करने की सरकार से मा ग की ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com