Mon. Jun 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेशनल असेंबली के पूर्व सदस्य सैय्यद अली रजा आबिदी की गोली मार कर हत्या

 

कराजी, एएनआइ। पाकिस्तान नेशनल असेंबली के पूर्व सदस्य सैय्यद अली रजा आबिदी की अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना खैबर-ए-गाजी चौराहा के फेस पांच की बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक आबिदी पर हमला उनके आवास के पास हुआ। गोलीबारी के दौरान आबिदी कार में अकेले थे और खुद गाड़ी चला रहे थे।

पुलिस के मुताबिक, दो अज्ञात हमलावर मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए और अबीदी के कार पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। आबिदी के पिता उन्हें घायल अवस्था में  पीएनएस शीफा अस्पताल लेकर गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

यह भी पढें   सहकारी पीड़ितों को राशि सीधे सरकारी कोष से नहीं दी जा रही : प्रधानमंत्री शाह

पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस घटनास्थल की घेराबंदी कर जांच कर रही है और सबूत इकट्ठा कर रही है। सिंध इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस डॉ. सैयद कलीम इमाम इस मामले में पुलिस की रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि इस साल सितंबर में आबिदी ने मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निजी कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफा दे दिया था।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *