Fri. Jun 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जाह्नवी कपूर की तीसरी फिल्म का लुक हुआ Leak, देखिए जाह्नवी का नया लुक

 

मुंबई। जाह्नवी कपूर ने धड़क से इस साल बॉलीवुड में एंट्री की और दूसरी फिल्म भी उन्हें तख्त के रूप में मिल चुकी है। तीसरी फिल्म वे बायोपिक कर रही है जो कि भारत की पहली महिला कॉमबेट गुंजन सक्सेना के जीवन पर आधारित है। खास बात यह है कि, इस फिल्म का लुक लीक हो गया है।

जी हां, जाह्नवी कपूर की फिल्म की कुछ तस्वीरें लीक हो गई हैं जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जानकारी के मुताबिक अगले साल 2019 में फिल्म की शूटिंग शुरू होने वाली थी। लेकिन इन तस्वीरों को सामने आने से यह कयास लगाए जा रहे हैं कि फिल्म की शूटिंग जल्दी शुरू कर दी गई है और इस साल ही फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है।

यह भी पढें   हुम्ला में नेपाल-भारत मैत्री अस्पताल भवन का शिलान्यास, भारत देगा 14.8 करोड़ की सहायता

आपको बता दें कि, गुंजन सक्सेना को भारत की पहली लड़ाकू महिला पायलेट होने का गौरव प्राप्त है। कारगिल लड़ाई 1999 में अपनी जान की परवाह किए बगैर उन्होंने अपने कई साथियों की जान बचाई थी।

गुंजन को बहादुरी के लिए सूर्यवीर पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। यह फिल्म बायोपिक होगी जिसे धर्मा प्रोडक्शन बना रही है। इसमें जाह्नवी कपूर को गुंजन की भूमिका में देखा जा सकेगा।

यह भी पढें   सर्वदलीय बैठक में नहीं गए हर्क साम्पाङ

जाह्नवी कपूर की पहली फिल्म धड़क थी जिसमें उनके साथ ईशान खट्टर भी थे। इस फिल्म को अभिषेक कपूर ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म का निर्माण भी धर्मा प्रोडक्शन द्वारा किया गया था और तख्त फिल्म को भी करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शंस ही बनाने जा रही है। अब गुंजन सक्सेना की बायोपिक जाह्नवी कपूर की तीसरी फिल्म होगी।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed