Wed. Aug 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

तमरा अभियान का सप्तरी बैठक

 

आज सप्तरी के सदर मुकाम राजबिराज में तराई मधेस राष्ट्रिय अभियान का जिला स्तरीय संगठन समिति की बैठक हुई। बैठक में मधेस आन्दोलन पश्चात के घटनाक्रम के विषय में विचार विमर्श किया गया । वर्तमान में जिला के स्थानीय निकायों में बढ रहे भ्रष्टाचार तथा कर दाताओं से प्राप्त रकम के दुरुपयोग पर चिन्ता व्यक्त की गई । तथा यह माना गया कि इस विषय पर प्रदेश नम्बर दो की सरकार की खामोशी दुखद है । साथ ही सप्तरी में बढ रहे धर्म परिवर्तन की घटनाओं पर भी ध्यानाकर्षण कराया गया ।

यह भी पढें   लायन्स क्लब कोहलपुर द्वारा आयोजित रक्तदान में ५१ लोगों ने किया रक्तदान

सप्तरी में पौष के २८ गते, शनिबार के दिन तमरा अभियान के आयोजकत्व में एक बृहत नागरिक जमघट करने का भी निर्णय किया गया । इस कार्य के साथ ही तमरा अभियान को और भी आगे ले जाने की अवधारण रखी गई । इस से पहले पौष ७ गते तमरा अभियान ने रौतहट जिला के सदर मुकाम गौर बजार में ऐसा ही आयोजन किया था ।

आज के राजबिराज बैठक में तमरा अभियान के केन्द्रीय संयोजक जय प्रकाश गुप्ता, नेता आर डी आजाज, भोला मुखिया और उमेश साह कमाण्डो समेत की उपस्थिति थी । बैठक जिला संयोजक देवनन्दन सेठ की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com