विवेकशील साझ पार्टी में विवाद !
काठमांडू, २८ दिसम्बर । विवेकशील साझा पार्टी में आन्तरिक विवाद तीव्र बन गया है । पार्टी नेतृत्व से असन्तुष्ट अधिवक्त ओम अर्याल ने इस्तिफा देने के बाद विवाद बाहर आया है । आज प्रकाशित नयां पत्रिका दैनिक के अनुसार पार्टी छोड़नेवालों को कहना है कि जिस तरह पार्टी संचालित हो रही है, वही कायम रहेगी तो वैकल्पिक राजनीतिक शक्ति निर्माण होनवाला नहीं है ।
उन लोगों का यह भी कहना है कि पार्टी संयोजक रवीन्द्र मिश्र, सूर्यराज आचार्य, मुमाराम खनाल आदि ने पार्टी को कब्जा किया है, वे लोग अन्य किसी को भी नहीं सुनते हैं । कहा जाता है कि पार्टी के दूसरे संयोजक उज्ज्वल थापा भी मिश्र के प्रति असन्तुष्ट हैं और वह भी जल्द ही महत्वपूर्ण निर्णय लेनेवाले हैं । स्मरणीय है, इससे पहले ही विवेकशील साझा के नेता डा. सरोज धिताल, डा. दिनेश प्रसाई, रेशु आर्याल आदि नेता पार्टी परित्याग कर चुके हैं ।

