Mon. Aug 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

हरिनारायण रौनियार निलम्बित नहीं हुए हैं : उपप्रधानमंत्री उपेन्द्र यादव

 

 वीरगंज १५ पुस । संघीय समाजवादी फोरम के अध्यक्ष एवम उपप्रधान तथा स्वास्थय मन्त्री उपेन्द्र यादव ने कहा है कि पर्सा क्षेत्र नम्बर ३ के सांसद एवं पप्पु कन्शट्रकसन के संचालक हरिनारायण रौनियार निलम्बित नही हुए हैं । रविवार वीरगंज में आयोजित पत्रकार सममेलन को समबाधित करत हुए उपप्रधानमंत्री यादव ने कहा कि रौनियार निलम्बित नही हुए हैं । वो मंगलवार से संसद में प्रवेश करेंगे । मन्त्री यादवने कहा किे रौनियार के बारे में जो भी निलम्बन का समाचार मीडिया में आ रहा है वो निराधार है । पप्पु कन्सट्रक्शन के संचालक रहे रौनियार के उपर अख्तियार दुरुपयोग अनुसंधान आयोग द्वारा बिषेश अदालत में मुद्दा पडने के बाद उनके लिए संसद सचिवालय ने निलम्बन की सूचना जारी की थी । रौनियार के निलम्बन के कारण पर्सा क्षेत्र नम्बर ३ से कोई भी योजना चयनित नही हो सकी है । मन्त्री यादव ने कहा कि संघीय प्रणाली को मजबूत बनाना होगा । एकता के सम्बन्ध में मंत्री यादव ने कहा कि सभी अध्यक्षों के मतान्तर के कारण यह सम्भव नही हो पा रहा है|

यह भी पढें   सप्तरी में तीन वर्षीया बालिका का मिला शव, एक शंकास्पद व्यक्ति नियंत्रण में

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com