पर्सा पुलिस द्वारा १६० केजी चरेश बरामद
रेयाज अलाम (वीरगंज) ३१ दिसम्बर
पर्सा पुलिस ने भारी मात्रा में लागू औषध चरेश के साथ एक ट्रक गिरफ्तार किया है । पर्सा पुलिस उपरीक्ष रेवती ढकाल के अनुसार मकवानपुर जिला स्थित मनहरि से वीरगंज की ओर जा रहे ना४ख २९८५ नम्बर की ट्रक से आइतबार सुबह १६० केजी चरेश बरामत हो गया है । पुलिस का कहना है कि विशेष सूचना के आधार में परिचालित पुलिस टोली ने उक्त परिणाम सहित ट्रक को नियन्त्रण मे लिया था ।
पुलिस ने यह भी कहा है कि ट्रक की बडी क्याविन के बीच में एक फल्स बनाकर उसमें चरेश रखा गया था । चेरश के साथ हेटौडा उपमहानगरपालिका–१२ पदमपोखरी निवासी २९ वर्षीय सागर बल (ट्रक चालक) भी गिरफ्तार हुए हैं । ट्रक, चरेश और अभियुक्त को सार्वजनिक करते हुए सोमबार पुलिस ने कहा है कि घटना के संबंध में थप अनुसंधान हो रहा है ।

