Tue. Jun 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

वीरगंज में ‘सुविसु क्यान इन्फोटेक’ मेला की तैयारी

 

वीरगंज, ५ जनवरी । प्रदेश नंं २ स्थित प्रमुख व्यापारिक शहर वीरगंज में ‘सुबिसु क्यान इन्फोटेक मेला २०७५’ होने जा रहा है । प्रदेश नं. २ को आइटी हब बनाने की उद्देश्य सहित कंप्युटर एसोसिएसन ऑफ नेपाल महासंघ (क्यान) पर्सा ने यह तैयारी की है । वीरगंज स्थित नगरसभा गृह में (पौष २७ गत से ३० गते) मेला आयोजन होगा, जो प्रदेश नं. २ के लिए ही पहला है और काठमांडू से बाहर के लिए सबसे बड़ा भी है ।
वीरगंज में एक पत्रकार सम्मेलन करते हुए आयोजक संस्था क्यान ने कहा है कि लगभग ५० लाख की लागत में मेला आयोजन होने जा रहा है । मेला में आइटी संबंधी विभिन्न ७० स्टॉल रखा जाएगा । क्यान का मानना है कि प्रदेश सरकार और स्थानीय निकाय के जनप्रतिनिधियों की परिकल्पना ‘स्मार्ट सिटी’ को मुर्त रुप देने के लिए यह आइटी मेला आयोजन हो रहा है ।
कहा गया है कि मेला के लिए सबसे आकर्षक पक्ष रोबोट हो सकता है । इसके अलवा हार्डवेयर स्टल, सफ्टवेयर, थ्रिडी सो, भर्चुअल रियालिटी सो, स्मार्ट फोन, मोबाइल फोन, इन्टरनेट, अल्ट्रानेट, बच्चों के लिए प्लानिटेरियम आदि भी आकर्षक पक्ष है । मेला में सहभागी होनेवाले इच्छुक आगन्तुकों को आइटी क्षेत्र में पिछली बार विकसित प्रविधि के बारे जानकारी देने की व्यवस्था मेला परिसर में ही की गई है । कार्यक्रम में आइटी के विशेषज्ञ, संघीय सांसद्, अन्य जनप्रतिनिधि आदियों की विशेष सहभागिता रहेगी । इसके अलवा विक्री–वितरण होनेवाला आइटी संबंधी सामाग्रियों में विशेष छुट की भी व्यवस्था है ।
क्यान के लिए पर्सा जिला अध्यक्ष आलोक चौरसिया को कहना है कि प्रदेश नं. २ को आइटी हब बनाने की उद्देश्य सहित कार्यक्रम आगे बढ़या जा रहा है । आइटी में प्रदेश नं. २ को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उन्होंने मेला में सभी को आमन्त्रित किया है । क्यान उपाध्यक्ष प्रशान्त साह ने कहा है कि मेला में १ लाख से अधिक लोगों की उपस्थिति उम्मीद की जा रही है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *