बालुवाटार में ससफाे अध्यक्ष उपेन्द्रयादव एवं अन्य नेताओं द्वारा प्रधानमंत्री से मुलाकात
२१ जनवरी
आज वालुवाटार में हुई भेटवार्ता में प्रधानमन्त्री केपी शर्मा ओली, पुुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड, गृहमन्त्री रामबहादुर थापा बादल और नेकपा के सचिव विष्णु पौडेल सहभागी हुए । संघीय समाजवादी फोरम नेपाल की तरफ से पार्टी अध्यक्ष एवं उपप्रधान तथा स्वास्थ्यमन्त्री उपेन्द्र यादव, वरिष्ठ नेता अशोक राई, सहअध्यक्ष राजेन्द्र श्रेष्ठ, उपाध्यक्ष रकम चेम्जोङ, हेमराज राई, महासचिव रामसहाय प्रसाद यादव और सचिव प्रकाश अधिकारी सहभागी थे । भेटवार्ता मेंं संघीयसमाजवाद फाेरम की तरफ से पत्र देकर अनुराेध किया कि देश की समस्याअाें के निदान के लिए दाेनाें दलाें की संयुक्त कार्यदल बनाकर आगे बढना चाहिए । संघीयता लाेकतंत्र गणतंत्र समावेशी करण मान्यता दिलाने और संस्थागत करने और राष्ट्रीय समस्याओं के समाधान तथा संविधान संशाेधन के लिए इसी सत्र में गृहकार्य कर विधेयक पारित कराया जाना चाहिए । विकास की दृष्टिकाेण से पिछडे कर्णाली एवं प्रदेश नम्बर दाे के लिए विशेष याेजना बनाना चाहिए ।


