Thu. Aug 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

दिल्ली और उत्तरप्रदेश में गिरफ्तार आतंकवादियाें ने किया खुलासा काेशी बैरेज था निशाने पर

 

पंजाब केसरी न्यूज चैनल के अनुसार काेशी बैरेज पर आतंकवादियाें के हमले की याेजना का खुलासा हुआ है । इस बैराज में लाखाें टन पानी स्टाेर रहता है अगर इस बैराज पर हमला हुआ ताे पूरा उत्तर बिहार में तबाही मच जाएगी । बिहार के कई जिले सहरसा मधेपुरा नवगछिया आदि जलमग्न हाे जाएँगे । लाखाें लाेगाें की जान जा सकती है । यही वजह है कि यह बैरेज आतंकवादियाें के निशाने पर रहा है । हाल ही में दिल्ली के जाफराबाद तथा यूपी के फिराेजाबाद से गिरफ्तार आतंकवादियाें ने इस बात का खुलासा किया है ।आइएसआइ के नकल पर बने हरकतउल हरबइसलाम के आतंकी ये साजिश कर रहे हैं । इस सूचना के बाद से ही काेशी बैरेज पर सुरक्षा जाँच बढा दी गई है । एसएसपी और नेपाल प्रहरी मिलकर सुरक्षा व्यवस्था कडी कर दी गई है । सुरागी कुत्ते भी जाँच में लगाए गए हैं । स्थानीय लाेगाें का मानना है कि इससे पर्यटन पर भी असर पडेगा । लाेग चिंतित है् पर सुरक्षा की कडी व्यवस्था से लाेग राहत महसूस कर रहे हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com