दीपक मनांगे का सपथ ग्रहण कैंसिल
पोखरा, ७ जनवरी । गण्डकी प्रदेश (मनाङ ‘ख’ से निर्वाचित राजीव गुरुङ (दीपक मनांगे) का शपथ ग्रहण कैंसिल हो गया है । कहा गया था कि आइतबार आयोजित प्रदेश संसद् बैठक में गुरुङ को शपथ ग्रहण करवाया जाएगा । लेकिन गण्डकी प्रदेश सभा के सभामुख नेत्रनाथ अधिकारी ने शपथ ग्रहण न कराने का निर्णय किया है । उनका कहना है कि गुरुङ का सपथ ग्रहण कानून के विपरित है ।
स्मरणीय है, मर्डर संबंधी उद्योग में गुरुङ जेल में थे । लेकिन सर्वोच्च की आदेश अनुसार वह पौष ६ गते जेल मुक्त हो गए थे । उसके बाद उन्होंने पौष ११ गते शपथ ग्रहण के लिए निर्वाचन आयोग से प्राप्त प्रमाणपत्र के साथ निवेदन भी दिया था । पिछली बार समान प्रकृति के मुद्दा में जेल में रहे कैलाली से निर्वाचित रेशम चौधरी का शपथ ग्रहण होने के कारण अनुमान हो रहा था कि गुरुङ का भी शपथ ग्रहण हो जाएगा । लेकिन नहीं हो सका ।

