आयल निगम में पौडेल
काठमांडू, ८ जनवरी । नेपाल आयल निगम के कार्यकारी निर्देशक में सुरेन्द्र पौडेल नियुक्त हो गए हैं । सोमबार सम्पन्न मन्त्रिपरिषद् बैठक ने यह निर्णय लिया है । पौडेल उदयपुर सिमेन्ट उद्योग में महाप्रबन्धक के रुप में कार्यरत थे । कल सोमबार ही उन्होंने महाप्रबन्धक से इस्तिफा दिए थे । आयल निगम कें लिए कार्यकारी निर्देशक छनौट तथा सिफारिश समिति ने पौडेल सहित अनिलकुमार झा और तारानाथ पौडेल को सिफारिश किया था ।

