प्रधानमन्त्री में गम्भीर शारीरिक समस्याः डॉ. केसी
काठमांडू, १० दिसम्बर । डॉ. गोविन्द केसी ने प्रधानमन्त्री की स्वास्थ्य अवस्था के बारे में गम्भीर सवाल किए हैं । डा. केसी को मानना है कि प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली में गम्भीर शारीरिक समस्या है । १६वें आमरण अनशन शुरु करने से पूर्व उन्होंने ऐसा दावा किया है । डा. केसी ने दावा किया है कि चिकित्सा शिक्षा विधेयक संसदीय समिति से पास होने के पीछे प्रधानमन्त्री की निर्णय क्षमता की कमजोरी है ।
‘गम्भीर शारीरिक समस्या’ कहते हुए डा. केसी ने प्रधानमन्त्री की किड्नी ट्रान्सप्लान्ट और मेडिसिन सेवन की सेवन की ओर संकेत किया है । जानकार लोगों का मानना है कि किड्नी ट्रान्सप्लान्ट के बाद इम्युनिटी पावर वृद्धि के लिए जो औषधी सेवन की जाती है, उससे गम्भीर शारीरिक और मानसिक समस्या दिखाई दे सकती है । अनुमान हो रह है कि डा. केसी ने इसी की ओर संकेत किया हशै ।
इलाम स्थित शहरी विकास तथा भवन निर्माण विभाग डिभिजन कार्यालय में बुधबार अनशन शुरु करने से पहले डा. केसी ने दो पृष्ठ की विज्ञप्ति पढ़ते हुए कहा– ‘प्रधानमन्त्री निहित स्वार्थ के आगे निरिह बन गए हैं, अपनी प्रतिबद्धता से पीछे हो रहे हैं ।’ डा. केसी को मानना है कि देश में जो भी अराजकता और दण्डहिनता दिखाई दे रही है, उसकी नैतिक जिम्मेवारी प्रधानमन्त्री को ही लेना पड़ेगा ।

