नेपाली कांग्रेस का महासमिति सदस्य बनने पर धारेवा को बधाई

माला मिश्रा बिराटनगर
लंबे समय से नेपाली राजनीति में सक्रिय दिलीप धारेवा को नेपाली कांग्रेस ने महासमिति सदस्य मनोनीत किया है । कांग्रेस का वरिष्ट नेता डॉ शेखर कोइराला का पहल पर पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व ने उन्हें इस पद पर चयन किया है । पिछले तीन दशक से भी अधिक समय से मधेशवादी दल से जुड़े श्री धारेवा नेपाल में सम्पन प्रतिनिधि सभा चुनाव के समय मधेसवादी दल राजपा के महामंत्री पद त्याग बिना शर्त साधारण सदस्य के रूप में नेपाली कांग्रेस में प्रवेश किया था । श्री धारेवा को महासमिति सदस्य बनाये जाने पर प्रदेश सभा सदस्य चुमनारायन तबदार सहित उनके शुभचिन्तको ,सहयोगी कार्यकर्ताओ ने वधाई दी है ।

