Tue. May 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

फिदा हुसैन हत्या के मामले में तीन गिरप्तार

 

माला मिश्रा बिराटनगर
21 नवम्बर के सुवह मोर्निंग वाक में निकले  नेपाल के सुनसरी जिला अंतर्गत दुहबी निवासी फिदा हुसैन के हत्या मामले में तीन अभियुक्त को सुनसरी पुलिस ने अलग अलग जगहों से गिरप्तार किया है ।गिरप्तार सभी सुनसरी के दुहबी का राहनेबाला है । गुरुवार को सुनसरी पुलिस ने जिला मुख्यालय  इनरवा में पत्रकार सम्मेलन कर अपराधियो को सर्वजनिक किया । गिरप्तार अभियुक्त का पहचान  दुहबी छाताबेली  निवासी 28 वर्षीय  सकीन हुसैन , दुहबी वार्ड 12 निवासी विशम्भर यादव तथा दुहबी वार्ड 9 निवासी जफ्फर मिया के रूप में हुआ है । सुनसरी का एसपी राजन अधिकारी ने बताया हत्या का कारण आपसी रंजिश व लेनदेन है । हत्या में प्रयोग किये गए  पिस्तौल ,दो राउंड गोली भी सुनसरी पुलिस ने बरामद किया है । एसपी ने यह भी बताया कि हत्या में अन्य लोगो का भी हाथ होने के मद्देनजर पुलिस अनुसंधान जारी रखा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *