प्रेस मञ्च नेपाल सिरहा कार्यसमिति द्वारा अन्तरक्रिया कार्यक्रम
लहान,16 जनवरी । राजपा निकट रहे पत्रकार संगठन प्रेस मञ्च नेपाल, सिरहा कार्यसमिति द्वारा माघे संक्रान्ती के अवसर पर कल्हअन्तरक्रिया कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रममे नए सदस्य की नियुक्ति एवं कार्यालय ब्यवस्थापन संबंधी ठोस निर्णय किए जाने की जानकारी सिरहा कार्यसमिति के सचिब रामसेवक राम ने दी है । लाहान स्थित पशुपति आदर्श मा.वि के प्राङ्गण मे किया गया उक्त कार्यक्रम मे नए सदस्य के रुपमे रेडियो नेपाल के पत्रकार धर्मेन्द्र पासमान, मिथिला रत्न अनलाइन के प्रदिप सिंह, गायत्री सिंह लगायत कुल 8 सञ्चारकर्मीयों को सम्मीलित किया गया है । ईसितरह सिरहा शाखा का कार्यालय लाहान १ कृष्णा टोल मे ब्यवस्थापन करनेका निर्णय सर्वसहमती से लियागया है । प्रेस मञ्च नेपाल, सिरहा के अध्यक्ष मनोज बनैता द्वारा अध्यक्षता किएगए उक्त कार्यक्रम का प्रमुख अतिथि केन्द्रिय सचिव बिरेन्द्र (बिरु) यादव और विशिष्ट अतिथि के रुपमे केन्द्रिय सदस्य बिरेन्द्र नेपाल लगायत सदस्य सोनु मिश्रा, प्रदिप साह, प्रदिप सिंह, ध्रमेन्द्र पासमान की उपस्थिति थी । 


