Wed. Sep 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पूर्वमंत्री सरयू मिश्र की 98 वी जयंती समारोह मनाई गई

 


माला मिश्रा बिराटनगर । सीमावर्ती शहर फारबिसगंज के रजिस्ट्री आफिस के समीप विहार सरकार के पूर्व मंत्री स्व सरयू मिश्र की 98 वी जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई । जयंती समारोह में  विधानसभा क्षेत्र के गणमान्य लोग के अलावा कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारीगण उपस्थित हो  पूर्व मंत्री स्वर्गीय मिश्र के तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया । इस मौके पर जयंती समारोह को संबोधित करते हुए स्वर्गीय मिश्र के पुत्र शम्भूनाथ मिश्र ने कहा कि स्व मिश्र 1962 से 1090 तक लगातार फारबिसगंज विधानसभा से विधायक रहे इस बीच विहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री , लघु सिंचाई मंत्री ,राज्य वित्त निगम के अध्यक्ष, पूर्णिया जिला परिषद अध्यक्ष रहे ।पूर्व मंत्री स्व मिश्र का नेपाल के कोइराला घराने से भी काफी नजदीकी संबंध था । इस मौके पर वक्ताओं ने कहा पूर्व मंत्री स्व मिश्र के नाम से बने  फारबिसगंज बस स्टैंड  को प्रभवी बनाने की मांग  प्रशासन से की इस मौके पर  पूर्व मंत्री स्व मिश्र के पौत्र अम्बरीश राहुल , इंदिरा मिश्रा , रुचिर मिश्रा ,पीयूष मिश्रा सहित अन्य परिवार के सदस्य  तथा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनिल सिन्हा उपाध्यक्ष शाह अहमद , शंकर प्रसाद साह  , श्रीकुमार ठाकुर , प्रखंड अध्यक्ष मासूम अंसारी , दिलीप पासवान , इन्द्रानंद राय , अवधनारायण कुँवर , मिथिलेश ठाकुर, मृतुन्जय पांडे सहित सैकड़ो लोग मौजूद थे ।

यह भी पढें   सुख वहीं बसता है, जहाँ सरलता, प्रेम और समझदारी का संगम हो : बिमल सरार्फ

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com