Thu. Aug 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पिछड़ा और दलित समुदाय के बच्चो को नेपाल आरोग्य संगठन द्वारा शैक्षिक सामग्रियाँ प्रदान

 

 

सर्लाही, डुमरिया के अति पिछरा और दलित समुदाय के बच्चो के शैक्षिक विकास तथा स्तरोन्नति हेतु (नेपाल आरोग्य संगठन) डुमरिया द्वारा स्टेसनरी लगायत के अन्य आवश्यक शैक्षिक सामग्रियाँ प्रदान किया है। यह संस्था (नेपाल आरोग्य संगठन) आए दिनों स्वास्थ और शिक्षा के क्षेत्र में आवश्यक विन्दुओं, केन्द्रों और स्थानों को खोज और पहचान कर सीधे पीड़ित और जरुरतमंदो के हाथों में निशुल्क सेवा पहुचाने का प्रेरणा मुलक सामाजिक कार्य करता आ रहा है। प्रदेस नंबर दो के अति गरीव तथा पिछारा वर्ग में बेटी पढाओ के भावना को जागृत करने के लिए तथा मुख्यमंत्री जी के भावनाओं को कदर करते हुए मलंगवा ब्रह्मभूमि हेल्थ रिसर्च सेण्टर के निर्देशिका डा.आशा झा ने अपने परिश्रम के पैसों से इन 300 दलित बच्चों के सुन्दर भविष्य हेतु कापी, कलम, पुस्तक, पेन्सिल लगायत के आवश्यक शैक्षिक सामग्रियां उपलब्ध कराई थीं। जिसे नेपाल आरोग्य संगठन के अध्यक्ष श्री राजेस कुमार सिंह के द्वारा श्री लक्ष्मीनाथ जनता प्रा. वि. हरिपुर 5 चिताइन,सर्लाही विद्यालय के प्र. अ. श्री चेतनारायन थामी को हस्तांतरण किया गया।
नेपाल के संदर्भ में प्रदेस नंबर दो सब के आँखों में बसा हुआ है। कुछ इसे असफल प्रदेस सावित करना चाहते हैं; तो वही इन लोगो के जैसे प्रबुद्ध लोग अपनी जेव से भी जरुरतमंदो को सहयोग कर सरकार के अभियानों को बल पंहुचा रहे हैं। यह प्रेरणा प्रदेस दो के संपन्न और शिक्षित महानुभावो को लेने की आवश्यकता है। यह प्रदेस हमारा घर-संसार है,आत्मा है, इसका विकास ही हमारा उद्देश्य होना चाहिए। दलितों और सम्पन्नों में मैत्रीभाव पैदा करना हमारा परमकर्तव्य होना चाहिए।

यह भी पढें   श्री रौनियार वैश्य बंधु समिति की अनूठी पहल, सावन में काँवरियों की सेवा शुरू

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com