अख्तियार में कार्यरत कर्मचारियों को शतप्रतिशत प्रोत्साहन भत्ता
काठमांडू, २० जनवरी । अख्तियार दुरुपयोग अनुसंधान आयोग में कार्यरत कर्मचारियों को सरकार ने शतप्रतिशत प्रोत्साहन भत्ता देने की तैयारी शुरु की है, जो सरकार द्वारा ही घोषित मितव्यायी नीति के विपरित है । मन्त्री परिषद् बैठक की पिछली निर्णय अनुसार अख्तियार के ही प्रस्ताव में इस तरह का निर्णय किया गया है, जो माघ १ गते से लागू हो गई है । मन्त्री परिषद् निर्णय अनुसार अब अख्तियार के पदाधिकारी और सम्पूर्ण कर्मचारियों को उन लोगों को प्राप्त होनेवाला मासिक पारिश्रमिक के बराबर थप प्रोत्साहन भत्ता भी मिलेगी । यह समाचार आज प्रकाशित कान्तिपुर दैनिक में है ।

