Thu. Jul 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

तराई–मधेश में सक्रिय पेशवर अपराधी के विरुद्ध पुलिस आक्रामक !

 

काठमांडू, २० जनवरी । तराई–मधेश में आपराधिक क्रियाकलाप में संलग्न समूह के ऊपर नेपाल पुलिस आक्रमक रुप में प्रस्तुत होने लगा है । पुलिस को सूचना मिली है कि कुछ आपराधिक समूह सक्रिय होने की तैयारी में है । इसी सूचना के आधार में पुलिस ने अपना कारवाही शुरु की है । विशेषतः प्रदेश नं. २ और प्रदेश नं. ५ में कुछ आपराधिक समूह सक्रिय होने की तैयारी में है । गम्भीर आपराधिक क्रियाकलाप में संलग्न को देखते ही गोली मारने की रणनीति पुलिस ने ली है ।
पुलिस की रणनीतिक कारवाही में एक हफत के अन्दर तीन लोगों के ऊपर गोली प्रहार की गई है । उसमें से १ को मौत हो गई है और बांकी दो घायल हुए हैं । सिरहा और बांके से दो घायल अभियुक्त को गिरफ्तार की गई है और रुपन्देही में एक को जान गई है । इसीतरह जिला पुलिस कार्यालय सिरहा ने अथियार कारोबार के आरोप में प्रमोद यादव को नियन्त्रण में लिया है । यह समाचार आज प्रकाशित नयां पत्रिका दैनिक में है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *