Fri. Apr 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

धर्मपत्नी को मार कर चौधरी खूद ने किया आत्महत्या

 

कैलाली, २० जनवरी । कैलाली जिला स्थित जानकी गांवपालिका–७ निवासी ३५ वर्षीय प्रेमलाल चौधरी ने अपनी ३२ वर्षीय पत्नी को हत्या किया है और खूद ने भी आत्महत्या किया है । इलाका पुलिस कार्यालय टिकापुर के अनुसार प्रेमलाल ने पत्नी रमा चौधरी के शर पर कुल्हाड़ी प्रहार कर हत्या किया है । पुलिस का कहना है कि उन्होंने दो बार धर्मपत्नी के ऊपर कुल्हाडी प्रहार किया है । उसके बाद प्रेमलाल खूद अपने ही घर के छत पर लटक गया । छत में लटक रहते वक्त पड़ोसी ने उतार लिया था, लेकिन अस्पताल ले जाते–जाते उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया । मृतक चौधरी दम्पत्ति के पास दो बेटा भी है, जिसमें से एक नाबालक है । हत्या और आत्महत्या के बारे में पुलिस थप अनुसंधान कर रही है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *