डा. केसी आइसीयु से जनरल वार्ड में
काठमांडू, २० जनवरी । त्रिवी शिक्षण अस्पताल में उपचारत डा. गोविन्द केसी को आईसीयु से आइतबार जनरल वार्ड में स्थान्तरण किया गया है । डा. केसी के सहयोगी के अनुसार डा. केसी ने ही आईसीयु में रहने के लिए इन्कार किया और उनको जनरल वार्ड (बेड नं. ५०२)) में लाया गया । स्मरणीय है, डा. केसी ने दो दिन पहले ही कहा था कि सर्वसाधारण को असुविधा पहुँचाकर वह आइसीयु में रहना नहीं चाहते हैं । इसीलिए उनके इच्छा अनुसार ही उनको जनरल वार्ड में सिफ्ट की गई है । उपचार में संलग्न चिकित्सकों का कहना है कि डा. केसी के खून में ह्वाइटसेल न्यून होते जा रहा है और हॉर्ट की अवस्था सामान्य है ।

