Thu. Jul 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सर्लाही और पर्सा में लागू औषध सहित ३ गिरफ्तार

 

काठमांडू, २० जनवरी । सर्लाही और पर्सा में लागू औषध के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है । सर्लाही पुलिस ने सिन्धुपाल्चोक जिला ठोकर्पा नगरपालिका–१८ निवासी १८ वर्षीय सनम लामा और भारतीय नागरिक राजेश कुमार महतो को गिरफ्तार किया है । पुलिस के अनुसार लामा को ११४ थान नाईट्रोभेट (लागू औषध) के साथ और महतो को २८८ थान स्पास्मो नामक लागू औषध के साथ गिरफ्तार किया गया है । लामा पैदल चल रहे थे और महतो सर्लाही सदरमुकाम मलंगवा से नवलपुर की ओर जा रहे थे । महतो बीआर ३० एस ३१८५ नम्बर के मोटरसाइकिल में सवार थे ।
इसीतरह पर्सा जिला स्थित राष्ट्रीय निकुञ्ज धोडेसान से नेपाली सेना और निकुंज कर्मचारियों ने २८ वर्षीय महेश योञ्जन को गिरफ्तार किया है, वह मकवानपुर जिला स्थित कालिका गांवपालिका–२ के स्थायी निवासी है । योजञ्न को १३१ किलो गांजा और १ किलो चरेश के साथ गिरफ्तार किया गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *