Tue. Sep 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सुनसरी स्थिति बराहक्षेत्र में महायज्ञ का उद्घाटन राष्टपति करेंगी 

 


माला मिश्रा बिराटनगर l आगामी 10 फरवरी से नेपाल के सुनसरी जिला अंर्तगत बराहक्षेत्र चाराधाम में श्रीराम तारकब्रह्म महायज्ञ का आयोजन होने जा रहा है । जिसका तैयारी जोर शोर से चल रहा है । जिसका विधिवत उद्घाटन नेपाल के राष्टपति विद्यादेवी भंडारी  करेंगी। आयोजक महायोगी सिद्धबाबा आध्यात्मिक प्रतिष्ठान जगतगुरु श्री रामानन्दचार्य सेवा पीठ के अनुसार नेपाल में पहिला दफा इस तरह का यज्ञ का आयोजन होने जा रहा है जिसमे देश विदेश के  साधु संत 1200 साधक के द्वारा 1 अरब 60 करोड़ श्रीतारक मंत्र का जाप होगा ।108 हवन कुण्ड में विधिवत हवन किया जाएगा । ख्यातिप्राप्त विद्वान द्वारा वेद , उपनिषद ,पुराण ककथावचन के अलावा  भब्य सांस्कृतिक झांकी  भी निकाला जाएगा ।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 11 सितंबर 2026 शुक्रवार शुभसंवत् 2083


दस दिवसीय इस धार्मिक अनुष्ठान में भारत जयपुर से प्रधानयज्ञाचार्य बैदिक गणपति विश्वनाथ शास्त्री जी महाराज , उप आचार्य  भागवत भूषण आचार्य गोपाल जी मिश्र , श्री रामचरितमानस प्रवक्ता महंत हरिशंकर दास बेदान्ति जी महाराज , श्री भक्तमाल प्रवक्ता  महंत भागवतशरण जी महाराज वृंदावन महायज्ञ में पहुच रहे है ।धार्मिक आयोजन का सुरक्षा व्यवस्था का प्रदेश एक का डीआईजी केदार प्रसाद रिजाल , कोशी अंचल पुलिस प्रमुख शरद खत्री , एसएसपी शकुल बहादुर थापा ,वार्ड अध्यक्ष सुरेश श्रेष्ठ , श्याम पौडेल , राजेन्द्र राउत ने संयुक्त रूप से यज्ञ स्थल पहुच सुरक्षा व्यवस्था का जायजा व अवलोकन किया ।

यह भी पढें   नेपाल का प्रलय ः चित्कारता हिमालय और भारत–चीन का साझा दायित्व : संतोष मेहता

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com