ऐसी मां, जिन्होंने २ साल की बेटी को विष पिलाकर खूद ने भी की आत्महत्या
जनकपुरधाम, २१ जनवरी । जनकपुर निवासी एक महिला ने अपनी दो साल की बेटी को विष पिलाकर खूद ने भी आत्महत्या की है । जनकपुर उपमहानगरपालिका–४ सरहन्चिया शान्तिनगर निवासी २५ वर्षीया सीमा शैमौ ने अपनी दो साल की बेटी को विष पिलाकर हत्या किया और खूद ने भी विष पीकर आत्महत्या की है । पुलिस का कहना है कि सीमा दहेज के कारण परिवारिक रुप में पीडित थी । सीमा के पति, सास–ससूर और नंद ने थप दहेज के लिए बारबार यातना दिने के कारण उन्होंने ऐसा किया है । यह समाचार आज प्रकाशित अन्नपूर्ण पोष्ट में है ।

