तस्करी संबंधी वार्गेनिङ के लिए पुलिस कार्यालय पहुँचे पूर्व गाविस अध्यक्ष गिरफ्तार

रेयाज आलम/वीरगंज, २१ जनवरी ।
तस्करी की बात करने के लिए जिला प्रहरी कार्यालय पहुंचे दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है । गिरफ्तार होने वाले में पकहा मैनपुरी गांव पालिका बडा नम्बर ५ सबैला के ५५ वर्षीय नसुरलाह आलम और छिपहर माई गाँव पालिका वडा नम्बर १ मिर्जापुर के ४५ वर्षीय रामबाबू गुप्ता हैं ।
शनिवार गिट्टी तस्करी के सम्वन्ध में बात करने के लिये पहुंचे आलम और गुप्ता का प्रहरी के साथ विवाद होने पर उन्हें नियंत्रण में लेकर सार्वजनिक अपराध मुद्दा दरता कर अनुसंधान होने की जानकारी पर्सा के प्रहरी उपनिरीक्षक रेवती ढकाल ने दी है ।
प्रहरी हिरासत में रहे आलम पूर्व गा.वी.स अध्यक्ष और नेपाल संघीय समाजवादी के नेता है । आलाम ने स्थानीय चुनाव में गावंपालिका अध्यक्ष और प्रादेश सभा चुनाव में प्रदेश सांसद् के लिए उम्मीदवारी भी दिया था ।

