‘वीपी राजमार्ग’ को ‘केपी राजमार्ग’ बनाया जाएः गच्छदार
काठमांडू, २१ जनवरी । प्रमुख प्रतिपक्षी दल नेपाली कांग्रेस के संसदीय दल के उपनेता विजय कुमार गच्छदार ने सरकार को चुनौती दिया है कि अब ‘वीपी राजमार्ग’ को ‘केपी राजमार्ग’ के रुप में रुपान्तरण किया जाए । सोमबार आयोजित प्रतिनिधिसभा बैठक को सम्बोधन करते हुए नेता गच्छदार ने कहा– ‘अगर सरकार के पास क्षमता है तो विश्वेश्वर प्रसाद कोइराला मार्ग को खारेज किया जाए । ताकत है तो प्रधानमन्त्री जी, उस को वीपी राजमार्ग नहीं ‘केपी राजमार्ग’ बनाया जाए ।’
सरकार के विरुद्ध आक्रमक रुप में प्रस्तुत नेता गच्छदार को कहना है कि गौरवपूर्ण इतिहास रहे नेपाली कांग्रेस, लोकतन्त्र और प्रजातन्त्र के ऊपर वर्तमान सरकार की ओर से खिलवाड़ हो रहा है । गच्छदार ने यह भी कहा कि अगर सरकार के पास ताकत है तो नेपाली सेना में समायोजित तत्कालीन माओवादी लडाकू को भी वापस किया जाए ।

