Thu. Aug 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

माओवादी–कम्युनिष्ट केन्द्र, फोरम नेपाल में एकीकृत

 

काठमांडू, २१ जनवरी । संघीय समाजवादी फोरम नेपाल और नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (माओवादी–कम्युनिष्ट केन्द्र) में एकीकृत हो गया है । फोरम नेपाल के अध्यक्ष उपेन्द्र यादव ने सोमबार एक औपचारिक कार्यक्रम मार्फत नेकपा कम्युनिष्ट केन्द्र के संयोजक केशव दाहाल को पार्टी में स्वागत किए हैं ।
पार्टी एकीकृत घोषणा कार्यक्रम में केन्द्र के संयोजक दाहाल के साथ दर्जनों नेता तथा कार्यकर्ता फोरम नेपाल में प्रवेश किए हैं । फोरम नेपाल ने दावा किया है । नेकपा केन्द्र के साथ पार्टी एकता होने के बाद फोरम नेपाल थप संगठित और मजबूत बन गया है । केन्द्र से आए नेता कार्यकर्ता को पार्टी में स्वागत करते हुए उप–प्रधान तथा स्वास्थ्य मन्त्री भी रहे पार्टी अध्यक्ष यादव ने कहा कि देश में संघीय समाजवादी फोरम नेपाल की विकल्प नहीं है ।

यह भी पढें   सावन में शिव तप-साधना से आत्मोन्नति और मानव कल्याण की दिव्य यात्रा : बिमल सर्राफ


अध्यक्ष यादाव ने दावा किया है कि नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) और नेपाली कांग्रेस ने जनता में निहित परिवर्तन की एजण्डा को छोड़ दिया है, इसीलिए जनता के पास फोरम नेपाल का विकल्प नहीं है । उन्होंने कहा कि दिन–प्रति–दिन फोरम नेपाल के प्रति आम जनता की विश्वास और अपेक्षा बढ़ने लगा है । फोरम नेपाल में प्रवेश करनेवाले केन्द्र के संयोजक दाहाल ने कहा कि सर्वहारा जनता की अधिकार, संघीयता और पहचान संबंधी मुद्दा को फोरम नेपाल ने ही आगे लाया है, इसीलिए माओवादी कम्युनिष्ट केन्द्र फोरम नेपाल में एकीकृत हो गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com