नेपाल – भूटान की यात्रा के लिये अब आधार कार्ड वैध यात्रा दस्तावेज

21 जनवरी
भारत के 15 साल से कम और 65 साल से ज्यादा उम्र के नागरिक नेपाल और भूटान की यात्रा के लिये आधार कार्ड का वैध यात्रा दस्ता वेज के रूप में इस्तेमाल कर सकेंगे ।भारतीय गृह मंत्रालय की हाल में जारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई है ।नेपाल और भूटान की यात्रा के लिये इन दोनों आयु वर्गों के अलावा अन्य भारतीय आधार कार्ड का इस्तेमाल नही कर पाएंगे ।इन दोनों देश के लिये भारतीय को वीजा की आवश्यकता नही पड़ती है ।विज्ञप्ति में कहा गया है कि नेपाल और भूटान जाने वाले भारतीय नागरिक के पास यदि वैध पासपोर्ट, भारत सरकार द्वारा जारी फ़ोटो पहचान पत्र या चुनाव आयोग द्वारा जारी पहचान पत्र है तो उन्हें वीजा की जरूरत नही है ।

