Mon. Jun 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अवधी पत्रकार संघ नेपाल का स्थापना दिवस सम्पन्न

 


नेपालगन्ज,(बाके) पवन जायसवाल । अवधी पत्रकार संघ नेपाल की १० दशवीं स्थापना दिवस तथा वार्षिक केन्द्रीय साधारण सभा पौष ५ गते शनिवार को बाके जिला समन्वय समिति नेपालगन्ज के सभा हाल में सम्पन्न हुआ ।
अवधी पत्रकार संघ नेपाल की १० दशवीं स्थापना दिवस तथा वार्षिक केन्द्रीय साधारण सभा कार्यक्रम का उद्घाटन शत्र में कृषि वन तथा वातावरण समिति के सभापति तथा कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि विजय बहादुर यादव अवधी भाषा के विकास के प्रति प्रदेश स्तर में अलग ही कोष की स्थापना करने की प्रयास के साथ साथ में अवधी पत्रकार संघ नेपाल की भवन निर्माण के लियें भी विशेष सहयोग करने की प्रतिवद्धता व्यक्त किया ।
उन्होंने कहा अधिकांश व्यक्ति लोग अवधी भाषा का संरक्षण और सम्वद्र्धन के लिये सभी क्षेत्र से मानसिक, भौतिक और आर्थिक सहयोग की आवश्यकता रही है बताया ।
इसी तरह कार्यक्रम में पूर्वमन्त्री सर्वदेव ओझा अपना विचार रखते हुये कहा एक दो ब्यक्ति करने से सिर्फ नही होगी इस में तो समुदाय के सभी लोगों की वतनी ही योगदान होना पडा, जिला समन्वय समिति बा“के के संयोजक अजय कुमार श्रीवास्तव ने भी कहा पत्रकार के हक हित तथा उन लोगों की विकास के लिये तथा भवन निर्माण में सहयोग करने की प्रतिवद्धता ब्यक्त किया ।
अवधी पत्रकार संघ नेपाल प्रदेश नं. ५ की ६ जिला में अपनी शाखा बिस्तार भी कर चुकी है । कार्यक्रम में बिभिन्न जिलें में रही शाखा के प्रतिनिधि लोगों की सहभागिता रही थी । अवधी पत्रकार संघ नेपाल की संस्थागत विकास और पहचान के लिये नेपालगन्ज उप– महानगरपालिका वार्ड नं.–६ फुल्ट्रेक्रा निवासी समाजसेवी माधवराम वर्मा ने अपनी मा“ राम प्यारी कुर्मी और पिता रामआधार कुर्मी के नाम में शैक्षिक पत्रकारिता पुरस्कार की साथ साथ अवधी पत्रकार संघ नेपाल की भवन निर्माण के लिये जगह दान करने की धोषणा उसी अवसर पर किया ।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 19 जुन 2026 शुक्रवारबशुभसंवत् 2083

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *