Thu. Oct 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रूबेला और खसरा से बचाव के लिए एक दिवसीय शिविर

 


माला मिश्रा बिराटनगर
भारत नेपाल सीमा पर अवस्थित जोगबनी के पटेलनगर स्थिति डीएनपी लिट्ल एजेल स्कूल में  शिविर लगा 631 स्कूली बच्चों को रूबेला और खसरा से बचाव को लेकर टीका लगाया। इस सबंध मे शिविर में मौजूद स्वास्थ्य कर्मी ने बताया कि सरकार द्वारा खसरा व रूबेला के उन्मूलन को लेकर अभियान चलाया है।इसका मुख्य उद्देश्य बाल मृत्यु दर मे कमी लाना तथा बच्चों को प्राणघातक बीमारियों से बचाना है।इसके अलावा बच्चों के जन्म के समय शरीर में आने वाले विकृतियों से बचाना है। मौजूद टिका कर्मियों  ने  उपस्थित  अभीभावको को  बताया  इस टिकाकारण में जरूर शामिल हो  और पूरे देश से इस महामारी  को जड़मूल से खतम करने का  करने का मदद करे । मौजूद अधिकारियों ने  स्कूल के सहयोग का सराहना किया । बताया  गया कि  यह टिकाकारण पूरी तरह सुरिक्षत है सिर्फ एक टिका  लगाने से  9 महीने से लेकर 15 साल तक के उम्र तक के बच्चे  रूबेला और खसरा  जैसी जानलेवा बीमारी से जिंदगी भर के लिए सुरक्षित  हो जाते है । मौके पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से एन एम रेणु कुमारी, अनिता कुमारी एवं पल्लवी कुमारी, विद्यालय के प्राचार्या बंदना सिहा, चैयरमेन सुजीत सिन्हा, शिक्षक सिया कुमारी, रश्मि कुमारी, पायल कुमारी काजल एवं कोमल कुमारी सहित अभिभावक मौजूद थे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com