समायोजन संबंधी विधेयक तैयार, प्रदेश जानेवालों पुलिस को एक तह बढ़ोत्तरी
काठमांडू, २२ जनवरी । नेपाल पुलिस का समायोजन संबंधी विधेयक तैयार हो गया है । प्रदेश में समायोजन होने के लिए तैयार पुलिस को एक तह में बढ़ोत्तरी की सुविधा सहित विधेयक को फाइनल की गई है । गृह मन्त्रालय द्वारा तैयार विधेयक को संसद् में पेश करने के खातिर स्वीकृति के लिए मन्त्रिपरिषद् कार्यालय भेजा गया है ।
मन्त्रिपरिषद् द्वारा स्वीकृत होने के बाद विधेयक को कानून स्वरुप प्रदान करने के लिए संसद् सचिवालय में दर्ता की जाएगी । गृह मन्त्रालय के प्रवक्ता रामकृष्ण सुवेदी ने कहा कि नेपाल पुलिस समायोजन विधेयक मन्त्रिपरिषद् की निर्णय के लिए प्रधानमन्त्री तथा मन्त्रिपरिषद् कार्यालय में पेश हो चुका है । सुवेदी के अनुसार नेपाल पुलिस संबंधी ३ विधेयक तैयार की गई है । नेपाल पुलिस और प्रदेश पुलिस द्वारा सम्पादित होनेवाला काम, संचालन, सुपरीवेक्षण और समन्वय संबंधी विधेयक तैयार की है ।

