सुदूरपश्चिम के जिलों में भारी हिमपात
काठमांडू, २२ जनवरी । सुदूरपश्चिम प्रदेश के पहाड़ी जिलों में भारी हिमपात शुरु हो गया है । पश्चिमी जिलों में हिमपात शुरु होते ही पूरे देश में ठंड बढ़ने लगा है, जिसके चलते जनजीवन प्रभावित हो रहा है । विशेषतः हिमपात से प्रभावित जिलों में जनजीवन कष्ठकर दिखाई दे रहा है ।
सुदूरपश्चिम के पहाडी जिला बैतडी, बझाङ, डोटी, बाजुरा और दार्चुला में भारी हिमपात हो गया है । उल्लेखित जिलों में लगभग २ फिट तक हिमपात हुआ है । प्राप्त समाचार अनुसार गत रात से ही हिमपात शुरु हुआ था । हिमपात के कारण स्थानीय स्तर में यातायात सेवा भी प्रभावित हो गया है । विशेषतः वृद्धवृद्धा और बच्चे ज्यादा प्रभावित हो गए हैं ।

