नक्कली प्रमाणपत्र और नागरिकता बनाने वाले गिरफ्तार
काठमांडू, २२ जनवरी । विभिन्न विश्वविद्यालय के नाम में नक्कली प्रमाणपत्र, नक्कली सवारी साधन अनुमति पत्र और नक्कली नागरिकता बनाने वाले विपुन श्रेष्ठ को नेपाल पुलिस ने गिरफ्तार किया है । काभ्रे स्थायी निवासी श्रेष्ठ काठमांडू (तारकेश्वर) अस्थायी निवासी हैं । महानगरीय पुलिस परिसर काठमांडू से परिचालित पुलिस ने श्रेष्ठ को मनमैजु से गिरफ्तार किया है ।
पुलिस का कहना है कि श्रेष्ठ अपनी साइबर से नक्कली प्रमाणपत्र ही नहीं, नागरिकता भी बनाते थे । पुलिस ने श्रेष्ठ द्वारा संचालित साइबर से नक्कली सर्टिफिकेट, नक्कली डकुमेन्ट बनाने के लिए प्रयोग हो रहे ल्यापटप, फोटोकपी प्रिन्टर, पेनड्राइभ आदि सामाग्री भी बरामद किया है । पुलिस ने कहा है कि श्रेष्ठ के ऊपर थप अनुसंधान जारी है ।

