कांग्रेस के कारण आज भी संसद् बैठक स्थगित
काठमांडू, २२ जनवरी । प्रमुख प्रतिपक्षी दल नेपाली कांग्रेस द्वारा लगातार अवरोध होने के कारण आज (मंगलबार) भी संसद् बैठक अवरुद्ध हो गया है । आज कांग्रेस ने दो बार संसद् बैठक अवरुद्ध किया है । अब संसद् बैठक आगामी शुक्रबार ११ बजे के लिए तय की गई है ।
आज के लए तय संसद् सचिवालय की कार्यतालिका अनुसार सरकार की ओर से शिक्षा तथा स्वास्थ्य समिति की प्रतिवेदन सहित चिकित्सा शिक्षा विधेयक, २०७५ संसद् में पंजीकृत होने जा रहा था । जब शिक्षा मन्त्री गिरिराजमणि पोखरेल विधेयक प्रस्तुती के लिए रोस्टम की ओर जा रहे थे तो कांग्रेस सांसदों ने अवरोध किया । उसके बाद सूचना प्रकाशित करते हुए संसद् बैठक को अंत किया गया ।

