काठमांडू (गोंगबु) में गोली प्रहार, एक युवा घायल
काठमांडू, २२ जनवरी । काठमांडू स्थित गोंगबु में नेपाल पुलिस ने एक युवा के ऊपर गोली प्रहार किया है । पुलिस का कहना है कि हथियार कारोबारी की आशंका में पुलिस अभिलास तामाङ नामक युवा को गिरफ्तार करने जा रही थी, लेकिन गिरफ्तारी के एि आए पुलिस के ऊपर तामाङ ने गोली प्रहार किया । जवाफी कारवाही के क्रम में तामाङ की पैर पर गोली लग गया है । गोली लगने से घायल तामाङ को उपचार के लिए त्रिवी शिक्षण अस्पताल ले गया है । पुलिस ने अभिलास के साथ से गोली सहित एक पिस्तोल बरामद किया है ।

