Thu. May 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मधेश आन्दोलन के लिए गजेन्द्र बाबु आदि-पुरुष हैं : दमननाथ ढुंगाना

 

काठमांडू, २५ जनवरी । पूर्वसभामुख तथा नेपाली कांग्रेस के नेता दमननाथ ढुंगाना ने कहा है कि स्व. गजेन्द्र नारायण सिंह प्रजातान्त्रिक आन्दोलन और मधेश आन्दोलन के लिए आदि–पुरुष हैं । गजेन्द्र नारायण सिंह की १७वीं पुण्यतिथि के अवसर पर गजेन्द्र नारायण सिंह स्मृति प्रतिष्ठान द्वारा बिहीबार काठमांडू में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए उन्होंने ऐसा कहा है ।
कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए नेता ढुंगाना ने कहा– ‘गजेन्द्र बाबु के नेतृत्व में मधेश से जो आन्दोलन उठा, वह देश का ही आन्दोलन था । मधेश आन्दोलन और प्रजातान्त्रिक आन्दोलन में अपना जीवन समर्पित करनेवाले गजेन्द्र बाबु आदिपुरुष हैं ।’ नेता ढुंगना को यह भी मानना है कि स्व. सिंह जी को शहीदों के रुप में भी देखना जरुरी है । उन्होंने कहा– ‘आजीवन सही मार्ग में लगनेवाले और अपना जीवन समर्पित करनेवालों को शहीद कहा जाता है । इस दृष्टि से वह एक शहीद भी हैं ।’ ढुंगाना को मानना है कि गजेन्द्र बाबु सिर्फ मधेश के लिए नहीं, देश के सभी जनजाति और पछडे हुए समुदायों की अधिकार के लिड़े हैं ।
मानव अधिकारवादी नेता भी रहे ढुंगाना ने कहा– ‘जो नेता जिस भाषा और भेष–भुषा का प्रयोग कर चुनाव में विजयी होते हैं, उसी भाषा और भेष–भुषा में संसद् में प्रस्तुत होना उनकी अधिकार है ।’ उन्होंने कहा कि वर्तमान संघीय सरकार प्रदेश को अधिकार सम्पन्न बनाने के लिए बाहनाबाजी कर रहा है । ढुंगाना को मानना है कि सभी प्रदेश स्वायत्त होनी चाहिए, उसके लिए संविधान में संशोधन की आवश्यकता है । उन्होंने कहा कि मधेश का लड़ाई देश का ही लड़ाई है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *