Wed. Oct 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

देशभक्ति गीत से गुंजयमान रहा बिराटनगर के उद्योग संगठन मोरंग

 

एमबीबीएस के छात्र छात्राओं ने किया कार्यक्रम का आयोजन

माला मिश्रा बिराटनगर
देशभक्ति गीत सहित एक से बढ़कर एक प्रस्तुति से बिराटनगर के उद्योग संगठन मोरंग गुंजयमान रहा । मौका था नेताजी सुभाष चन्द्र बोष की 122 वी जयंती के मौके पर आयोजित सांस्कृतिक संध्या का ।  बिराटनगर कंचनबारी स्थित नोबेल मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस 2015 बैच के भारतीय छात्र छात्राओ द्वारा आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन  नेपाल नीति आयोग का डायरेक्टर दीपक कुमार अधिकारी , नोबेल मेडिकल कॉलेज का अन्तर्राष्ट्रीय डायरेक्टर निरंजन कुमार , नेपाल भारत मैत्री परिषद के सुरेश ठाकुर बिद्रोही सहित अतिथियो ने दीप प्रज्वलित कर किया । इस मौके पर भारत नेपाल का राष्ट्रीयगान व स्वागत गीत से कार्यक्रम का शुभारंभ किया हुआ । संचालन एमबीबीएस के छात्र छात्रा पीयूष शर्मा , निपुर अरोड़ा कर रही थी ।


कार्यक्रम को अन्तर्राष्ट्रीय डाइरेक्टर ने  नेताजी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए  आजादी के लिए देश विदेश में घुमधुम कर किये संघर्षो  और बलिदान पर विस्तार से चर्चा की युवाओं को प्रेरणा लेने को कहा । उन्होंने लगभग एक घंटा तक नेताजी के जिबनी पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला ।अतिथि श्री अधिकारी ने भी नेताजी के संघर्षों पर चर्चा किया । अतिथि श्री बिद्रोही ने युवाओं को  तुम मुझे खून दो मैं तुम्हे आजादी दूंगा श्लोगन पढ़ याद दिलाया । कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजक कमिटी के लोकेश वंसल, अयान भारी , योगिता शर्मा , ईशा झा , मनीषा कुमारी ,मृणाल  कुमार सहित दर्जनों छात्र छात्रा के अलावा दर्जनो प्रबुद्धजन मौजूद थे । कार्यक्रम को भब्य और सभ्य बनाने में एमबीबीएस 2015 बैच के भारतीय छात्र छात्रा सक्रिय दिखे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com