Tue. Jun 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आज का राशिफल दिनांक 26 जनवरी : धन के आगमन की संभावना,इन राशियों के लिए खुशनुमा होगा दिन

 

1. मेष राश‍िफल / Aries Horoscope Today: आय प्राप्ति के नए स्रोत बन सकते हैं। किसी रुके कार्य के पूर्ण होने से खुश रहेंगे। यात्रा की योजना बनेगी। व्यापार में वृद्धि की संभावना रहेगी।  वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। आई टी और बैंकिंग फील्ड के लोग सफल रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। हेल्थ से परेशानी हो सकती  है। हनुमान जी का ध्यान करते रहें। लाल रंग शुभ है।

2. वृष राश‍िफल / Tauras Horoscope Today: जॉब में प्रोन्नति की दिशा में बढ़ेंगे। छात्र अपनी सफलता से प्रसन्न रहेंगे। नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। आज धन का व्यय हो सकता है। लव लाइफ में छोटी बातों का इगो मत बनाएं। स्वास्थ्य से कष्ट मिल सकता है। बहते जल में नारियल प्रवाहित करें। नीला रंग शुभ है।

3. मिथुन राश‍िफल / Gemini Horoscope Today: मित्रों के सहयोग से कोई बड़ा कार्य सिद्ध कर लेंगे। आज का दिन खुशियों भरा है। धन के व्यय की संभावना रहेगी। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा है। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। प्यार भरा वैवाहिक जीवन आपको प्रसन्न रखेगा। हेल्थ अच्छी रहेगी। गाय को केला खिलाएं। नीला रंग शुभ है।

यह भी पढें   आज का मौसम

4. कर्क राश‍िफल /  Cancer Horoscope Today: आज का दिन संघर्ष पूर्ण रहेगा। छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी। पत्रकारिता और फ़िल्म से सम्बद्ध जातकों के लिए आज का दिन भाग्यवृद्धि कारक है। धन के आगमन की संभावना रहेगी। छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल हो सकते हैं। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। शिव उपासना करें। गरीबों में कम्बल वस्त्र का दान करें। सफेद रंग शुभ है।

5. सिंह राश‍िफल / Leo Horoscope Today: शिक्षा और प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति होगी। मीडिया और फ़िल्म फील्ड के जातक सफलता की प्राप्ति करेंगे। धन की प्राप्ति हो सकती है।आपका प्यार भरा रोमांटिक अंदाज  दाम्पत्य जीवन को नव तरंग से भर देगा। बीपी के रोगी सावधानी बरतें। गरीबों में ऊनी वस्त्रों का दान करें। पीला रंग शुभ है।

6) कन्या राश‍िफल / Virgo Horoscope Today: व्यवसाय में नए अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। उच्चाधिकारी से प्राप्त सहयोग आपको प्रोत्साहित करेगा। जॉब में प्रोन्नति के मार्ग में आने वाली बाधाएं समाप्त होंगी। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। स्वास्थ्य सुख में बाधाएं आती रहेंगी। श्री विष्णु जी का ध्यान करते रहें। हरा रंग शुभ है।

यह भी पढें   बाँके,बर्दिया और कैलाली की नदियों में बाढ़, सतर्क रहने का आग्रह

7. तुला राश‍िफल /  Libra Horoscope Today: पॉलिटिक्स फील्ड के जातक सफल रहेंगे।आई टी,मीडिया और बैंकिंग फील्ड में कार्य करने वाले युवा आज अपने मेहनत पूर्ण कार्य से अपने बॉस का मन मोह लेंगे। लव लाइफ में समय की कमी आज आपको  परेशान कर सकती है। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। स्वास्थ्य से कष्ट संभव। नीला रंग आज आपके लिए अच्छा है।

8. वृश्चिक राश‍िफल / Scorpio Horoscope Today: राजनीति और प्रशासन से सम्बद्ध जातक लाभान्वित होंगे। जॉब में सफलता मिलेगी। प्रेम भरा दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। लव लाइफ सुखी रहेगी। आज धन के व्यय से परेशान रहेंगे। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। श्वांस के रोगी सावधानी बरतें। किसी गरीब व्यक्ति को अन्न तथा लाल वस्त्र  का दान करें। लाल रंग प्रगतिकारक है।

9. धनु राश‍िफल / Sagittarius Horoscope Today: संघर्ष से भरा दिन है। बहुत दिनों से रुके कार्य के पूर्ण होने से मन हर्षित रहेगा। छात्रों के लिए नए जॉब के अवसर उपलब्ध रहेंगे। आई टी ,मीडिया तथा मैनेजमेंट के जातक आज संघर्ष के बाद ही अपना कार्य पूर्ण कर पाएंगे। वैवाहिक जीवन आनंदमय रहेगा। हेल्थ से परेशानी रहेगी। बहते जल में तांबे की कोई छोटी वस्तु प्रवाहित करें। सफेद रंग शुभ है।

यह भी पढें   भूटान के गृह मंत्री लियोन्पो छिरिंग ने लुंबिनी स्थित मायादेवी मंदिर का दर्शन किया

10. मकर राश‍िफल / Capricorn Horoscope Today: सरकारी सेवा के लोग सफल रहेंगे। आईटी और मीडिया के जॉब में संघर्ष रहेगा। किसी विवाद से दूर रहने का समय है। बैंकिंग के लोगों को आज ऑफिस वर्क में सफलता मिलेगी। लव लाइफ अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। तिल का दान करें। हरा रंग शुभ है।

11. कुंभ राश‍िफल / Aquarius Horoscope Today: आज का दिन शुभ रहेगा। आई टी ,प्रबंधन और मीडिया से जुड़े जातक अपनी मेहनत से अपने उच्चाधिकारी को प्रसन्न करेंगे। छात्र मेहनत करेंगे और सफलता की प्राप्ति करेंगे। लव लाइफ शानदार रहेगी। हेल्थ अच्छी रहेगी। नीला आज आपका शुभ रंग है

12. मीन राश‍िफल / Pisces Horoscope Today: जॉब के लोगों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। अपने लव पार्टनर को आज पर्याप्त समय दें। श्वांस के रोगी भी सावधानी बरतें। श्री हनुमानचालीसा का पाठ करें। गरीबों में कम्बल दान करें। पीला रंग शुभ है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed