Thu. Sep 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

गणतन्त्र दिवस पर नेपाल भारत महिला मैत्री समाज द्वारा निःशुल्क भोजन

 

२६ जनवरी २०१९ भारत की ७० वी गणतन्त्र दिवस के शुभ अवसर पर नेपाल भारत महिला मैत्री समाज ने काठमाण्डै के शान्तिनगर स्थित निःसहाय सेवा सदन, जेष्ठ नागरिक आवास गृह मे रहे पचास की संख्या मे रहे असहायो को निःशुल्क भोजन करबाया है । वैसे ही उनसभी को गर्म कपडा भी हस्तानान्तरण किया । महिला मैत्री समाज भारत के गणतन्त्र दिवस पर प्रत्येक वर्ष कार्यक्रम करती है । खासकर समाज के बिपन्न वर्गो को लक्षित कर सहयोग करती आ रही है । संस्था के संस्थापक अध्यक्ष एवं वर्तमान संघीय सांसद चन्दा चौधरी भारत के ७० वीँ गणतन्त्र दिवस पर सम्पुर्ण भारतिय नागरिको को शुभकामना दी है और नेपाल भारत का एतिहासिक रिश्ता अमर रहे इसके लिए कामना भी की । जेष्ठ नागरिक आवास के अधिकारी पुनम श्रेष्ठ के द्वारा महिला मैत्री समाज को धन्यवाद के साथ आगे और सहयोग करने की इच्छा जाहिर किया गया जिसमे महिला मैत्री समाज के तरफ से हर सम्भव सहयोग करने का वचन दिया । नेपाल भारत महिला मैत्री समाज जल्द ही आर्थिक रुप से बिपन्न महिलाओ के लिए फिर से निःशुल्क सिलाई कटाई एवं ब्यूटीशियन का तालिम आयोजना करने जा रही है । हरेक समाज की महिला जो की आत्मनिर्भर होने से बंचित है उन सभी को आत्मनिर्भर बनाने हेतु सदैव अग्रसर रही है । साथ ही महिला नेतृत्व के विकास के लिए भी महिला मैत्री समाज काम करता आ रहा है ।

यह भी पढें   मोटरसाइकिल सड़क डिवाइडर से टकराई...दो लोगों की मृत्यु

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com