Tue. May 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ड्रग्समाफिया का अखाडा बनता सिरहा, २ तस्कर गिरफ्तार

 

   मनोज बनैता, सिरहा, ५ फरवरी ।

सिरहा पुलिस ने फिर से भारी मात्रा मे ड्रग्सके साथ २ शक्स को अपने हिरासत मे लिया है । नेपाल पुलिस के जिला कार्यालय और इलाका प्रहरी कार्यालय मिर्चैयाँ के टोली ने जिला सिरहा नरहा गाउँपालिका वडा नंम्बर ३ स्थित नयाँ चोहर्वा सड्क खण्ड मे चेक जाँच के क्रममे स २ प ४४७९ नम्बरके मोटरसाइकल सबार से ड्रग्स बरामर की  है । पुलिस ने  दी जानकारी के मुताबिक जिला सिरहा गोलबजार नगरपालिका वडा नंम्बर ८ निवासी २२ वर्षीय दिपेन्द्र यादव , जिला उदयपुर कटारी नगरपालिका वडा नम्बर १ निवासी २५ वर्षीय गोकर्ण थापा को ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया गया है । दोनो शक्स को Codeine Phosphate And Cholorpheniramine Maleate Syrup DAILEX-DC: ९१ बोतल,Nitrosun:२० स्ट्रीप , Pentalab: २१ एम्पुल के साथ नियन्त्रण मे लिया गया है । आवश्यक अनुसन्धान के लिए दोनो को पुलिस कस्टडी मे लिए जाने की  जानकारी जिला प्रहरी कार्यालय सिरहा के  प्रवक्ता डिएसपी माधव राज खरेल ने दी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *