अश्वमेघ गायत्री महायज्ञ में सहभागिता के लिये आह्वान
वीरगंज । अखिल विश्व गायत्री परिवार वेदमाता गायत्री शक्ति पीठ बीरगंज ने शुक्रवार को अश्वमेघ गायत्री महायज्ञ में सहभागिता के लिये कई कार्यक्रम सम्पन्न किया है ।शक्ति पीठ के वरिष्ठ कार्यकर्ता; धर्मेंद्र गुप्ता , गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार भारत से आये श्यामा राठौर नेतृत्व की महिला टोली ने नगर के विभिन्न जगहों पर दीप यज्ञ प्रभात फेरी की ।इसी फागुन 19 गते से 24 गते तक बीरगंज मे पहली बार अश्वमेघ गायत्री महायज्ञ होने जा रहा है जिसकी सफलता हेतु सर्वसाधरण से सहभागिता की अपील की है ।


