तीनाें तह के सरकाराें काे काँग्रेस की चेतावनी
काठमाडौं –
नेपाली कांग्रेस ने वीरगञ्ज महानगरपालिकामा बीपी उद्यान नहीं बनाए जाने पर सडक और सदन से विरोध करने की केन्द्र, प्रदेश और स्थानीय तीनाें तह के सरकार काे चेतावनी दी है ।
वीपी उद्यान बनाने के लिए करोडौं रुपया में खरीदे गए जमीन में दूसरा ही पार्क बनाने की तैयारी हाेने की बात पर काँग्रेस ने आपत्ति जताई है । यह समाचार आज के नेपाल समाचारपत्र में है ।
प्रदेश नं २ का मुख्यमन्त्री द्वारा गत माघ १६ गते इसी जमीन पर शहीद पार्क बनाने के लिए शिलन्यास किया था ।
तत्कालीन श्रम तथा यातायात मन्त्री डा. प्रकाशचन्द्र लोहनी ने ०६० साल कार्तिक २७ गते उक्त जमीन में बीपी उद्यान बनाने के लिए शिलान्यास किया था । ०६० पुस २४ गते जारी धनिपुर्जा में ‘मन्त्रीपरिषद् के ०६०/७/२७ के निर्णयबमोजिम उपमहानगरपालिका ने वेचविखन एवं हक हस्तान्तरण नही कर सकने, वीपी उद्यान के अतिरिक्त किसी भी अन्य प्रयोजन में प्रयोग नहीं करने का उल्लेख है उल्लेख है ।
‘प्रदेश सरकार के मुख्यमन्त्री द्वारा शिलान्यास के विषय में केन्द्रिय सरकार काे जानकारी नही है’ काग्रेस प्रवक्ता विश्वप्रकाश शर्मा ने कहा कि यह जमीन जिस प्रयाेजन के लिए लिया गया है वही काम हाेना चाहिए । वहाँ वीपी उद्यान ही बनाया जाना चाहिए ।

