ससफाे अध्यक्ष यादव की बहु मनीषा यादव का दुखद निधन
संघीय समाजवादी फोरम नेपाल के अध्यक्ष उपेन्द्र यादव की बहु का निधन हाे गया है । क्यान्सर पीडित मनिषा यादव का आज भक्तपुरस्थित क्यान्सर अस्पताल में निधन हुअा । उनका उपचार काफी समयतक दिल्ली में हुआ था ।
शादी के बाद से ही बीमार हाेने के बाद उन्हे दिल्ली स्थित एम्स अस्पताल में उपचार के लिए भरती किया गया था जहाँ डेढ साल तक उनका उपचार चला किन्तु डाक्टर के जवाब दे देने के बाद आठ महीने पहले उनहें नेपाल लेआया गया था ।
काठमाडौं में उन्हें घर में ही रखा गया था ।६ दिन पहले उन्हें क्यान्सर अस्पताल में भरती किया गया था । २०७२ वैशाख २९ गते सप्तरी बथनाह–१ के शशीकुमार और शोभा यादव की बेटी मनिषा यादव के साथ सुपुत्र अमरेन्द्र यादव की शादी हुई थी ।
विराटनगर–१२ हाटखोलास्थित दधिराम कम्पेल्कस के ‘फन एन्ड फुड भिलेज रिसोर्ट’ में उनका विवाह धूमधाम के साथ हुआ था दाे वर्ष की एक बेटी भी है ।

